
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड रिबन क्लब (एन०एस०एस०) स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन चाणक्या होटल के बाहरी मैदान में मोबाइल बस से किया गया। सभी प्रतिभागियों को बिहार राज्य रक्तदान परिषद द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। इसी कड़ी में विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रक्त दान और रक्त संग्रहण में सहयोग करने हेतु विशेष योगदान के लिए बिहार राज्य ऐड्स कंट्रोल सोसायटी के अपर परियोजना निदेशक डॉ एन.के.गुप्ता के हाथों सुन्दरम कुमार को (एन०एस०एस० टीम लीडर सह ब्रान्ड एम्बेसडर) न्यू इंडिया एट दी रेट 75 कैम्पिंग को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किए। इस अवसर पर श्री आलोक कुमार सिंह( सहायक निदेश,युवा ) ,राहुल कुमार सिंह (कॉर्डिनेटर युथ रेड क्रॉस ), बलराम कुमार (टेक्निकल सपोर्ट) एवं कुणाल कुमार अन्य लोग उपस्थित रहे ।