विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के दौरान मचे भगदड़ के दौरान मरे लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सेना के शाहाबाद संयोजक रविराज ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय संयोजक के निर्देश के अनुसार हम हादसे में मरे गए लोगों के प्रति काफी दुखी हैं। यह महज संयोग की बात रही कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन थोड़ी सी मानवीय भूल कारण इतना बड़ा हादसा हुआ। हम सभी इस दुख घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ खड़े हैं। भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। शोक व्यक्त करने वाला में राष्ट्रीय मीडिया कॉर्डिनेटर अशोक उपाध्याय,मोतीबाबा, कपिल मुनि तिवारी, भोला बाबा एवं गुड्डू पंडित शामिल रहे।