Wed. Oct 28th, 2026

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष बिहार माटी के सपूत स्व0 डूमरलाल बैठा की 100 वी जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय पर मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी का अध्यक्षता डॉ मनोज पांडे की नेतृत्व में संपन्न हुई

डॉ पांडे कहा कि बिहार कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में जिस तरह से संगठन को गांव से लेकर प्रदेश तक मजबूती प्रदान के लिए उन्हें याद करके उनके कार्यों को बखूबी समझकर संगठन को वैसे ही जुझारू और सशक्त बनाने का हम सबों को कार्य करना चाहिए एक साधारण परिवार से होते हुए कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अध्यक्ष पद पर सुशोभित कर एवं केंद्रीय मंत्रालय के मंत्री के पद पर सुशोभित किया कांग्रेस पार्टी में किसी प्रकार का भेद नही होता है सबको साथ लेकर चलने का एक मात्र पार्टी है कांग्रेस पार्टी डॉ पांडे ने कहा कि उनके परिवार के सदस्य स्वतंत्रता आंदोलन में कई बार जेल की सलाखों में भी अपने जीवन व्यतीत किया डॉ पांडे ने कहा कि स्वर्गीय बैठा पंडित विद्वानों के बताए रास्ते पर चलकर बिहार के साथ-साथ देश के राजनीति में अपनी अलग एक पहचान स्थापित किया

उक्त अवसर पर बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता भोला ओझा संजय कुमार दुबे और पप्पू जी संजय कुमार पांडे उर्फ मुन्ना पांडे विनय शंकर पांडे अभय मिश्रा अजय यादव श्रीमती कुमकुम देवी श्रीमती रूनी वर्मा दिवाकर गोड़ बबब तुरहा रविंद्र राय अजय राय दीपक तुरहा शैलेश सिंह सहित ने चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!