
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के सफल कार्यान्वयन हेतु जिला वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी ने आज दिनांक 02 अक्टूबर 2020 को वाहन अधिग्रहण के पश्चात मुआवजा एवं ईंधन की आपूर्ति VMS (Vechicle Management System) के तहत करने हेतु ऑनलाईन प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया। कार्यशाला में बक्सर जिला अर्न्गत सभी प्रखण्ड/अंचलस्तरीय वाहन कोषांग के कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में सैद्वान्तिक जानकारी देने के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मास्टर ट्रेनर के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखण्ड/अंचल स्तरीय वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी, आई0टी0 सहायक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।