Tue. Apr 21st, 2026

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (द्वितीय चरण) अंतर्गत बक्सर जिला में चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत 28 सितम्बर 2022 को निम्नलिखित पंचायतों में जन-जागरूकता संबंधित गतिविधियों का संचालन किया गया। नुआँव पंचायत डुमराँव प्रखण्ड-ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन हेतु नुआँव पंचायत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का ले आउट किया गया। उतरी नैनीजोर पंचायत ब्रहम्पुर प्रखण्ड-स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत उतरी नैनीजोर पंचायत में प्रखण्ड ब्रहम्पुर में पेयजल श्रोत (चापाकल, कुआँ, तालाब) आदि के आस पास साफ-सफाई का कार्य किया गया। योगिया पंचायत ब्रहम्पुर प्रखण्ड-स्वच्छता ही सेवा अभियान तहत वार्ड सदस्य के नेतृत्व में ग्रामीणों के श्रमदान के मदद से पुराने कचरे का ढेर का साफ-सफाई किया गया। डुमरी पंचायत प्रखण्ड सिमरी-स्वच्छता ही सेवा अभियान तहत संबंधित स्वच्छता पर्यवेक्षक के नेतृत्व में साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। बसुधर पंचायत इटाढी प्रखण्ड-ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन अंतर्गत ठोस कचरा प्रबंधन हेतु घर-घर कचरा उठाव का कार्य किया जाना है। इस संबंध में ठेला गाड़ी, ई-रिक्शा एवं स्वच्छता कर्मी जैसे संसाधन का वार्ड स्तर एवं पंचायत स्तर पर उपलब्घ कराया गया है। घर-घर उठाव कर कचरे का पृथकीकरण अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई पर किया जाना है। इस संबंध में बसुधर पंचायत में जगह उपलब्धा कर ले आउट प्रक्रिया प्रारंभ कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!