Fri. Jul 31st, 2026

आज रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में ब्रहमपुर के नैनिजोर गांव और नैनिजोर धाबी लक्ष्मण टोला बाला टोला और गंगा के किनारे बसे दर्जनों गांव में गंगा के जलस्तर के बढ़ रहे प्रभाव से पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री के रूप में खाने के सामान चूड़ा गुड बिस्किट सत्तू मोमबत्ती दिया सलाई इत्यादि वस्तुओं के साथ रेड क्रॉस के सचिव डॉक्टर श्रवण तिवारी आपदा प्रभारी राजीव सिंह रेड सॉस के स्कूटी कमेटी से अविनाश जयसवाल रितेश उपाध्याय ओम जी यादव,कार्यालय सहायक अवधेश एवं मुख्तार अहम भूमिका रहे वही ग्रामीणों के बीच पानी कम होने के बाद मच्छरों का प्रकोप एवं बीमारियों से निजात हेतु जागरूक कर उन्हें नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सहायता के लिए जाने की बात किया और गंगा में नहा रहे बच्चों को बाहर निकाल कर उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें सावधानी के रूप में घर में रहने की बात कही और बच्चों पर ध्यान देने की बात सचिव डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी के द्वारा उनसे अपील किया गया आपदा प्रभारी राजीव सिंह के द्वारा रेड क्रॉस की महती भूमिका पीड़ित मानवता की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाली संस्था इसी प्रकार आगे भी आपदा की घड़ी में सदैव खड़ी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!