Sat. Sep 12th, 2026

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार वर्ष 2023 के प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन करने के लिए आज व्यवहार न्यायालय, बक्सर स्थित स्थानीय कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर में धर्मेन्द्र कुमार तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा जिले में कार्य कर रहे सभी बैंको के शाखा प्रबंधक,बीमा कंपनियों के शाखा प्रबंधक एवं न्यायालय बक्सर में बीमा कंपनी के अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं के साथ अपने प्रकोष्ठ में एक बैठक की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 11 फरवरी 2023 में अधिक से अधिक से अधिक सुलहनीय बैंक के ऋण वादों के निष्पादन एवम दुर्घटना बीमा से संबंधित वाद जो न्यायालय में पूर्व से लंबित हैं उनका सुलह के आधार पर समझौता कर इन वादों का निपटारा करवाने हेतु विशेष चर्चा कि गई । मौके पर माननीय सचिव द्वारा सभी बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं से अपील की गई कि वे दुर्घटना में पीड़ित वादी प्रतिवादी दोनों के बीच सेतु का कार्य कर न्यायालय में लंबित वादों को सुलह के आधार पर निपटारा करवाएं। साथ ही दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति को बीमा कंपनियों से उचित मुआवजा दिलवाने के लिए न्याय हित में कार्य करें। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियो से राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित रहने एवम समझौता द्वारा बैंक वादों को ख़त्म करने का आदेश दिया मौके पर सभी बैंक अधिकारी एवम बीमा कंपनी के अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, शशि भूषण सिंह, विष्णु दत्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!