
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय अवस्थित सभाकक्ष में आगामी गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।*
जिला पदाधिकारी महोदय ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागों को जरूरी दिशा निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को गणतंत्र दिवस के अवसर पर किला मैदान के साफ-सफाई एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिया गया।
बैठक में शांति समिति के सदस्य भी सम्मिलित हैं जिन्होंने अपना बहुमूल्य सुझाव जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखा।
जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
*बैठक में सिविल सर्जन बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।