बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी कार्यालय पर बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मनाया उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए डॉ पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी जी को आज शहीद दिवस के रूप में एवं उनके उन आदर्शों को भी याद करने का दिन है जो सत्य और अहिंसा के मार्ग पर अंतिम जीवन तक चलते रहे कभी किसी से डरे नहीं अंग्रेजों के लाख प्रयास के बावजूद भी उन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी डॉ पांडे ने कहा कि गांधी जी के सिद्धांत था बिना हथियार उठाने अंग्रेजों को भारत से बाहर करके खतरनाक लक्ष्य को पूरा किया एवं भारत को आजादी से मुक्ति दिलवाई आज के दिन महात्मा गांधी को शाम की प्रार्थना के बाद बिरला हाउस में नाथूराम गोडसे ने गांधी जी को गोली मार दी डॉ पांडे ने आगे कहा कि उनके सिद्धांत एवं रास्ते पर चलकर ही हम सब देश को आगे बढ़ते हुए उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लेते हैं महात्मा गांधी सोते जागते अपने मुख से रघुपति राघव राजा राम का भजन करते थे
डॉ पांडे ने कहां की सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर राष्ट्रपिता विश्व विख्यात महात्मा गांधी बनने का दूसरा कोई है ना हो सकता है
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में संजय कुमार दुबे उर्फ पप्पू दुबे अभय मिश्रा त्रिजोगी नारायण मिश्रा बबन तुरहा दीनबंधु राय महेंद्र चौबे अजय राय उपेंद्र ओझा श्रीमती कुमकुम देवी सुनैना देवी संगीता देवी मधुबाला देवी शारदा देवी पार्वती देवी रविंद्र राय सहित लोगों ने पुष्प एवं माल्यार्पण कर उनको नमन किया ।