पांडा समाज के पूर्व अध्यक्ष रामवचन पांडा को उनके द्वितीय पूण्यतिथि पर याद किया गया। इस दौरान पांडा समाज के साथ ही विश्वामित्र सेना के ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सेना की ओर घाट पर मौजूद सभी गरीब तबके लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान विश्वामित्र सेना की अगुवाई शाहाबाद संयोजक रविराज ने किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक के निदेश पर हम लोग पांडा समाज के अध्यक्ष का पूण्यतिथि मनाये हैं। सबसे पहले रामबचन पांडा के तैल्य चित्र पर पुष्पांजली के साथ श्रद्धांजली दी गयी। मौके पर गुड्डू पांडेय, धर्मदेव पांडेय, मोती पांडेय, अजीत पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, अंगद पांडेय समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।