Tue. Jul 28th, 2026

युवा भाजपा नेता अविरल चौबे ने घायल ऑटो सवारियों को पहुंचाई मदद अनियंत्रित होकर पलट गई थी ऑटो युवा भाजपा नेता अविरल चौबे ने एनएच 84 पर अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से घायल ऑटो सवारियों को मदद पहुंचा कर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दिया है।
दरअसल, पूरा मामला यह है कि बुधवार को युवा भाजपा नेता अविरल चौबे ब्रह्मपुर से बक्सर जा रहे थे। इस बीच एन एच 84 पर प्रताप सागर और चंदा के बीच एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें तकरीबन 5 लोग सवार थे। उसी वक्त रास्ते से युवा भाजपा नेता अविरल चौबे गुजर रहे थे। उन्होंने तत्काल गाड़ी रोकी। घायलों को मदद पहुंचाई। ज्यादातर को हल्की चोट आई थी। बक्सर निवासी एचडीएफसी में कार्यरत मनीष कुमार को थोड़ी चोट अधिक लगी थी। जिसे उन्होंने फर्स्ट एड के लिए प्रताप सागर अस्पताल भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!