Tue. Jul 28th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। बैठक में वर्ष 2020 के जनवरी से लेकर अबतक जिले के सभी सड़क दुघर्टनाओं एवं उसमें मृत हुए व्यक्तिओं की थानावार समीक्षा विस्तार से की गई। सड़क दुघर्टनाओं में मृतकों की कुल संख्या 75 एवं घायलों की संख्या 72 बताई गई। सबसे अधिक सड़क दुर्घटना से मृत्यु ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत 11 व्यक्तियों की हुई है। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा के क्रम में दुर्घटना के कारणों की पहचान करते हुए उसके निदान हेतु सभी सार्थक कदम उठाने का निदेश दिया। एन0एच0 84 फोरलेन निर्माण के क्रम में एन0एच0 के अभियंता को पर्याप्त संख्या में सायनेज लगवाने का निदेश दिया गया। अन्य सड़क के किनारे वृक्षों के निचले भाग को चूना से पोतवाने के साथ साथ रिफेलेक्टर भी लगवाने का निदेश दिया गया। सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ सामान्य रूप से अतिक्रमण को हटाने का मेगा अभियान के शुरूआत किए जाने का आदेश जिला पदाधिकारी महोदय ने दिया। कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल को क्षतिग्रस्त सड़कों का अविलम्ब मरम्मति करवाने का निदेश दिया गया। साथ ही सड़क पर नाली का पानी बहाने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने का भी निदेश दिया गया। बक्सर स्टेशन से रामरेखा घाट तक के सड़क के चौड़ीकरण के क्रम में विभिन्न चौराहों को परिस्कृत व सौंदर्यीकरण करने एवं मूर्ति के पुनअर्धिष्ठापन हेतु संबंधित समिति के लोगों से बैठक करने का आदेश अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर को दिया गया। ताकि चौराहों पर दुर्घटना घटित न हो सके। जिला परिवहन पदाधिकारी को जिला अन्तर्गत वाहनों के ओभर स्पीडिंग, हेलमेट, सीट बेल्ट, गलत साईड में वाहन चालक आदि पर रोक लगाने हेतु संबंधित थानाध्यक्षों के माध्यम से जाँच अभियान प्रारम्भ करने का निदेश दिया गया। हाइवे पेट्रोलिंग को लगातार करते रहने का निदेश दिया गया। बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल, ग्रामीण कार्य विभाग (आर0डब्लू0डी0), मोटरयान निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष, यातायात निरीक्षक/अध्यक्ष/सचिव बस ट्रक ट्रांसपोर्ट ऐसोशियसन बक्सर, सचिव ऑटो ऐसोशियन बक्सर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!