
मुख्यमंत्री ग्राम परिहवन योजना अन्तर्गत आठवें चरण तक आवेदन आमंत्रित कर लाभुकों का चयन किया गया है। अब तक कुल लक्ष्य 992 के विरूद्ध मात्र 840 ही (एम्बुलेन्स सहित) वाहन क्रय किया गया है। शेष बचे हुए लाभुकों द्वारा वाहन क्रय किया जाना आवश्यक है। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि निम्नांकित प्रखण्डों में लक्ष्य के विरूद्ध प्रगति निम्न है :- बक्सर प्रखण्ड के 16 पंचायत में कुल 111 लक्ष्य के विरूद्ध 99 लक्ष्य प्राप्त हुआ है, शेष लाभुकों की संख्या 12 है। चौसा प्रखण्ड के 10 पंचायत में कुल 70 लक्ष्य के विरूद्ध 54 लक्ष्य प्राप्त हुआ है, शेष लाभुकों की संख्या 16 है। इटाढी प्रखण्ड के 15 पंचायत में कुल 105 लक्ष्य के विरूद्ध 100 लक्ष्य प्राप्त हुआ है, शेष लाभुकों की संख्या 05 है। राजपुर प्रखण्ड के 19 पंचायत में कुल 133 लक्ष्य के विरूद्ध 129 लक्ष्य प्राप्त हुआ है, शेष लाभुकों की संख्या 04 है। ब्रह्यपुर प्रखण्ड के 18 पंचायत में कुल 126 लक्ष्य के विरूद्ध 89 लक्ष्य प्राप्त हुआ है, शेष लाभुकों की संख्या 37 है। चक्की प्रखण्ड के 04 पंचायत में कुल 28 लक्ष्य के विरूद्ध 23 लक्ष्य प्राप्त हुआ है, शेष लाभुकों की संख्या 05 है। चौगाई प्रखण्ड के 05 पंचायत में कुल 35 लक्ष्य के विरूद्ध 31 लक्ष्य प्राप्त हुआ है, शेष लाभुकों की संख्या 04 है। डुमराँव प्रखण्ड के 16 पंचायत में कुल 111 लक्ष्य के विरूद्ध 95 लक्ष्य प्राप्त हुआ है, शेष लाभुकों की संख्या 16 है। नावानगर प्रखण्ड के 16 पंचायत में कुल 112 लक्ष्य के विरूद्ध 93 लक्ष्य प्राप्त हुआ है, शेष लाभुकों की संख्या 19 है। सिमरी प्रखण्ड के 20 पंचायत में कुल 140 लक्ष्य के विरूद्ध 108 लक्ष्य प्राप्त हुआ है, शेष लाभुकों की संख्या 32 है एवं केसठ प्रखण्ड के 03 पंचायत में कुल 21 लक्ष्य के विरूद्ध 19 लक्ष्य प्राप्त हुआ है, शेष लाभुकों की संख्या 02 है। शेष लाभुकों द्वारा वाहन क्रय हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर एवं संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी संयुक्त रूप से निर्धारित तिथि को प्रखण्डों में विकास मित्रों, लाभार्थियों, प्रखण्ड के बैंकर्स, फाईनान्सर एवं ट्रेड डीलर्स के साथ बैठक करना सुनिश्चित करेंगे। दिनांक 10.08.2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे राजपुर प्रखण्ड एवं अपराहन 02:00 बजे से चौसा प्रखण्ड में बैठक करना निर्धारित किया गया है। दिनांक 11.08.2021 को अपराहन 02:00 बजे से सिमरी प्रखण्ड में बैठक करना निर्धारित किया गया है। दिनांक 12.08.2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे ब्रह्यपुर प्रखण्ड एवं अपराहन 02:00 से चौगाई प्रखण्ड में बैठक करना निर्धारित किया गया है। दिनांक 13.08.2021 को अपराहन 02:00 बजे डुमराँव प्रखण्ड में बैठक करना निर्धारित किया गया है। दिनांक 14.08.2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे केसठ प्रखण्ड एवं अपराहन 02:00 बजे नावानगर प्रखण्ड में बैठक करना निर्धारित किया गया है। दिनांक 16.08.2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे चक्की प्रखण्ड में बैठक करना निर्धारित किया गया है। अतः सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को निदेश दिया जाता है कि उक्त निर्धारित तिथि को अपने प्रखण्ड के अन्तर्गत संबंधित विकास मित्र, लाभार्थी, बैंकर्स को अपने स्तर से सूचित करना सुनिश्चित करेंगे। सभी प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी अनिवार्य रूप से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के निर्देशन में आवश्यक तैयारी ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।