
माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसका प्रसारण जिले के जिला स्तरीय, प्रखंड एवं ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में वेब कास्टिंग के माध्यम से किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी बक्सर, ज़िला परिषद अध्यक्षा, जिला परिषद उपाध्यक्षा, जिला परिषद सदस्य एवं जिला स्तरीय पदाधिकारीगण समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में वेब कास्टिंग के माध्यम से जुड़े। प्रमुख, उपप्रमुख, पंचायत समिति के सदस्य एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी प्रखंड मुख्यालय से एवं ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत, मुखिया, उप मुखिया, सरपंच, पंच, पंचायत सदस्य, वार्ड सदस्य एवं पंचायत स्तरीय कर्मी अपने पंचायत के पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन अथवा अन्य सरकारी भवनों में वेब कास्टिंग के माध्यम से जुड़े। जहां माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना गया।**कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वे इन योजनाओं के क्रियान्वयन का देखरेख मनोयोग से करें।**कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा बताया गया कि समाज में नशाबंदी, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन हेतु लोगों की सहभागिता आवश्यक है उन्होंने कहा कि हमने राज्य के सभी घरों में इस बात को पहुंचाया है कि शराब कितनी बुरी चीज है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज एवं स्वच्छता दोनों ही बापू के चिंतन के प्रमुख बिंदु थे। माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा शराबबंदी पर विस्तृत चर्चा की गई एवं नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से ग्राम के विकास पर भी चर्चा की गई।**माननीय मुख्यमंत्री ने जीविका के द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न कार्यक्रमों का जिक्र किया उन्होंने कहा कि सतत जीविकोपार्जन की योजना से महिलाओं में खुशहाली आई है।**इसके पूर्व जिला पदाधिकारी, ज़िला परिषद अध्यक्षा, जिला परिषद उपाध्यक्षा एवं जिला परिषद सदस्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर जिला स्तरीय कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया।