Thu. Apr 23rd, 2026

महाशिवरात्रि 2021 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु जिला दण्डाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर ने संयुक्त आदेश जारी कर दिया है। कोविड-19 संक्रमण काल मे धार्मिक स्थल खुल चुके है। महाशिवरात्रि के अवसर पर राज्य के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहेगी। कोरोना संक्रमण की संभावना को देखते हुए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित करने को कहा गया है। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर स्टैटिक को-ऑडिनेटर/दण्डाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। मंदिर परिसर तथा उसके आस पास आवश्यकतानुसार सी0सी0टी0वी0 तथा वीडियोग्राफी की व्यवस्था करने को निदेशित किया गया है। मंदिरों के निकट स्नान कुण्ड तथा नदी घाट हो जहाँ से लोग जलाभिषेक के पूर्व श्रद्धालु स्नान करने तथा जल लेने जाते है ऐसे स्थानों पर स्नान कुण्ड तथा नदी घाट में सुरक्षा घेरा बनाने का निदेश दिया गया एवं आवश्यकतानुसार गोताखोरो की प्रतिनियुक्ति करने का भी निदेश दिया गया। किसी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए चिकित्सक दल तथा ऐम्बुलेंस की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि भीड को देखते हुए पार्किंग स्थल चिन्हित करते हुये भीड़ को नियत्रित करने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे। कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति को निदेश दिया गया कि मंदिर परिसर के आस पास जितने नंगा तार है उन्हें कवर कराते हुये संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे तथा ब्रह्मपुर में ब्रमेश्वर नाथ मंदिर तथा बक्सर में रामरेखा घाट, नाथ बाबा घाट आदि महत्वपूर्ण स्थलों पर अपने स्तर से कनीय अभियंता/बिजली मिस्त्री आदि की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। प्रभारी पदाधिकारी अग्निशामक बक्सर को निदेश दिया गया कि अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव से समन्वय स्थापित कर चिन्हित स्थलों पर अग्निशाम का एक-एक यूनिट तैयारी हालत में प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला कोषागार कार्यालय के उपरी तल्ला पर कार्यरत रहेगा। जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है। जिला नियंत्रण कक्ष के सम्पूर्ण प्रभार में श्रीमती तरणि कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई0सी0डी0एस0 बक्सर/पूनम कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर रहेगी। अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे एवं आवश्यकतानुसार विधि सम्मत कार्रवाई करेंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर 59 स्टैटिक को-ऑडिनेटर/पुलिस पदाधिकारी, 29 सेक्टर दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी, 02 जोनल दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर दिनांक 10.03.2021 से दिनांक 11.03.2021 को स्थिति सामान्य होने तक बक्सर अनुमण्डल का अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर तथा डुमराँव अनुमण्डल का अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सम्पूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे एवं महाशिवरात्रि पर्व में आवश्यकतानुसार को-ऑडिनेटर/दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!