
भारतीय जनता पार्टी के नेता जितेंद्र दुबे जी को प्रदेश प्रवक्ता सहकारिता प्रकोष्ठ और पूर्व संगठन विस्तारक श्री भगवान सिंह त्यागी जी को क्षेत्रीय प्रभारी क्रीडा प्रकोष्ठ भाजपा बिहार प्रदेश नियुक्ति के उपरांत जिला मुख्यालय बक्सर में पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री राणा प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के द्वारा माल्यार्पण कर अभिनंदन और स्वागत किया गया इस दौरान जितेंद्र दुबे ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ चल रही है जिसमें कि सहकारिता और कृषि के क्षेत्र में युवाओं की सहभागिता के साथ भरपूर विकास हो के लिए जागरूकता की जरूरत है जिसके लिए मैं अथक प्रयास करूंगा वही श्री भगवान सिंह त्यागी ने कहा कि जिस क्षेत्र से आज ओलंपिक में भारत ने 7 मेडल जीतने का काम किया है आने वाले दिनों में यह 2 गुना हो इसके लिए खेल और खिलाड़ियों के विकास और उनके प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए सरकार के हर कदम को धरातल पर उतारने के लिए पार्टी गतिशील रहेगी इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शेषनाथ पाठक पूर्व जिला उपाध्यक्ष नंदजी सिंह किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनोद राय जिला महामंत्री टुनटुन वर्मा पूर्व जिला महामंत्री आदित्य चौधरी निर्भय राय धनंजय राय जय प्रकाश राय अशोक तिवारी अशोक लाल अजय वर्मा हरिशंकर गुप्ता सोनू चतुर्वेदी इंदु देवी सुरेश जी अरुण गुप्ता तेज प्रताप सिंह अरुण सिंह रतन केजरीवाल अमरनाथ जयसवाल चंदन राम शिव दयाल पाण्डेय विमल सिंह अनिल राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी