Sun. Oct 25th, 2026

विपक्ष द्वारा संसद नहीं चलने देना दुर्भाग्यपूर्ण: अश्विनी चौबे

राहुल विपक्ष की भूमिका निभा नहीं पाते, केवल करते हैं गुमराह

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण, वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी पार्टियों द्वारा संसद के दोनों सदनों को नहीं चलने देने की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं, केवल गुमराह करने का काम करते हैं। जनता इनके सारे क्रियाकलाप को देख रही है।

प्रेस को जारी बयान में केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि राज्यसभा के सभापति माननीय एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला के बार-बार आग्रह के बावजूद भी कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने दोनों सदनों को नहीं चलने दिया। जनता के समस्याओं को सदन में उठाने से अन्य सांसदों को भी रोका। दोनों सदनों में शून्य काल को निर्बाध तरीके से चलने देने का भी आग्रह किया गया लेकिन विपक्ष को जन सरोकार के मुद्दों से कोई मतलब ही नहीं है। सिर्फ हंगामा करना और बेवजह इसे बाधित कर नहीं चलने देना ही इनका लक्ष्य है।

श्री चौबे ने कहा कि जनता ने इनको चुनकर संसद में इसलिए भेजा कि ये उनके समस्याओं और मुद्दों को उठाएंगे। सरकार की गलतियों को उजागर करेंगे तथा जन सरोकार के मुद्दों पर सकारात्मक समर्थन देकर विधायी कार्यों में सहयोग करेंगे। लेकिन लगता है विपक्ष को इन सब बातों से कोई मतलब नहीं रहा। विपक्ष के इस रवैये से यहां संसद का महत्वपूर्ण समय बेकार चला जाता है वही जनता के लिए किए जाने वाले विधायी और प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न होता है। विपक्षी पार्टियों के सांसदों के ऐसे जन विरोधी रवैये से जनता भी परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!