Sat. Apr 18th, 2026

कश्मीर से कन्याकुमारी तक अखंड भारत का नारा देने वाले डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 69वीं पुण्यतिथि के सेवा सप्ताह अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा, बक्सर की ओर से प्रदेशाध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह के दिशा निर्देश अनुसार पौधारोपण किया गया साथ ही श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।भाजयुमो के जिलाध्यक्ष डॉ प्रिय रंजन चौबे की अध्यक्षता में ब्रह्मपुर विधानसभा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर(ब्रह्मपुर) में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। भाजयुमो, बक्सर प्रत्येक मंडल में 125 वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, इस तरह से पूरे जिले में भाजयुमो के तरफ से लगभग 2500 वृक्ष सेवा सप्ताह के अंतर्गत लगाया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ प्रियरंजन चौबे ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के एक देश एक विधान की पुरजोर वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि एक देश मे दो निशान व दो संविधान कभी स्वीकार्य नहीं किए जा सकते। जिसे मोदी सरकार द्वारा पूरा करते हुए धारा 370 को निरस्त करते हुए पांच अगस्त 2019 में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि वातावरण की रक्षा के लिए युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता वचनबद्ध है व इसकी सम्भाल के लिए अधिक से अधिक पौधे समाजसेवी संस्थाओ के सहयोग से लगाए जाएंगे। इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रघुनाथपुर (ब्रह्मपुर), प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल पांडे, आशीष ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रविकांत दुबे, प्रवक्ता शिव शंभू पांडे, मंडल अध्यक्ष नित्यानंद ओझा, शौर्य गौतम, विनीत सिंह, श्रीकांत मिश्रा, विकास चौरसिया, मन जी पासवान, वशिष्ट राय, बहादुर राम, संजय कुमार, सत्येंद्र कुमार, रितेश चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!