Fri. Apr 17th, 2026

बक्सर -भाजपा नेता अधिवक्ता मंच के जिलाध्यक्ष एवं बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के लीगल एडवाइजर सुमन कुमार श्रीवास्तव ने अपनी मां स्व०अनारकली देवी के पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि करने के पश्चात् अपनी मां की इच्छा के अनुसार एवं सेवा भाव से ग्राम चमिली में सैकड़ों गरीब असहाय एवं विधवा महिलाओं के बीच गरम कपड़ा का दान स्वरूप वितरण किया ।

बता दें की अधिवक्ता सुमन श्रीवास्तव की मां स्व० अनारकली देवी पति श्री धन्नू लाल प्रेमातुर बहुत ही धार्मिक एवं समाजसेवी महिला थी जो अपने जीवन काल में हमेशा गरीब असहाय लोगों को मदद करती थी तथा उनकी हार्दिक इच्छा थी कि उनके मरने के बाद उनके पुण्यतिथि पर गरीब विधवा असहाय लोगों को जरूरत के सामानों को निस्वार्थ भाव से वितरण किया जाए जिनकी मृत्यु आज ही के दिन 2021 में हुई थी। उक्त पुण्यतिथि पर से०नि०अध्यापक एवं कवि श्री धन्नू लाल प्रेमातुर विजयानंद वर्मा शोभा श्रीवास्तव मीरा देवी विकास श्रीवास्तव आकाश श्रीवास्तव आलोक वर्मा विशु श्रीवास्तव राकेश यादव अमरेंद्र चंद्रवंशी रतन यादव लक्ष्मण बैठा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!