Sun. Apr 19th, 2026

दिनांक 25 नवंबर 2022 को रात्रि में बाबा नगर बक्सर भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री हीरामन पासवान को जान मारने की नीयत से 8 एवं10 लोगों ने हमला किया और नाजायज हथियार से भी गोली चलाई जिसमें हीरामन पासवान पूरी घायल हो चुके उनके सर पर ईटा और नाजायज हथियार से प्रहार किया गया जिसके कारण उनकी काफी सर में गंभीर चोटे आई और इलाज के दौरान लगभग 30 टांका से सिलाई की गई है सदर अस्पताल बक्सर से उन्हें रेफर किया गया और बनारस ट्रॉमा सेंटर में इलाज हुआ है दोनों हाथ की उंगलियां फ्रैक्चर है। बक्सर मुफस्सिल थाना में कांड भी दर्ज हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक बक्सर से आग्रह है कि दोषी व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तारी कराई जाए और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
यह बातें प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बक्सर विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। चतुर्वेदी ने कहा कि बिहार में जंगल राज कायम हो चुका है अपराध बढ़े हैं भाजपा नेताओं को निशाना बना कर हमला किया जा रहा है राज्य सरकार अपराध को कंट्रोल करें ।
परशुराम चतुर्वेदी
निवर्तमान प्रत्याशी भाजपा बक्सर विधानसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!