भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक जी का बक्सर अतिथिगृह में आगमन के पश्चात् आज दिनांक 11.09.25 को संध्या 5.00 बजे एक प्रेसवार्ता आयोजित किया गया। प्रेसवार्ता की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के द्वारा किया गया।प्रेसवार्ता मुख्यतः भारत में लागू GST के कारण बड़े व्यवसाई,छोटे व्यापारियों और लोगों के जीवन में क्या असर डाला है,इस पर विस्तार से जबाब दिया। वार्ता में उपस्थित पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए माननीय ने कहा की पहले की अपेक्षा आम लोगों के लिए GST को सर्व सुलभ बनाया गया है। लोगों के रोजमर्रा की ज़िन्दगी में काम आने वाली साबुन,सर्फ, टुथपेस्ट आदी पर टैक्स कम किया गया है। प्रति व्यक्ति आय में 11.45% की वृद्धि हुई है। बिहार की GDP 531372 लाख करोड़ हो गया है। देश का तीसरा सबसे बड़ा विकसित होने वाला राज्य बिहार है। रोजगार के अवसर, समृद्धी के अवसर और विकास की ललक ने बिहार को आगे बढ़ाया है। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में,वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन के मार्गदर्शन में GST के प्रावधानों में समय समय पर अमूल चूल परिवर्तन कर देश और देशवासियों को सुविधा मुहैया हो रहा है।आगे भी राज्य और राज्य के लोगों को इसका लाभ मिलता रहेगा।
प्रेसवार्ता में दीपक पाण्डेय, संध्या पाण्डेय तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।