
बूथ को मजबूत करने पर दिया गया बल। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर घर पहुँचाने का किया आह्वान। स्थानीय सांसद सह केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोकसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में बूथ को मजबूत बनाने व राज्य व केंद्रीय योजनाओं को हर घर तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर पर योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मलेन करें। उनका अनुभव जाने। सभी को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए अभियान चलाए। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ साथ बूथ को मजबूत बनाए। बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी। बूथों का सशक्तिकरण भी जरूरी है। इसके लिए निरंतर कार्य करते रहने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। बैठक में बक्सर के पूर्व प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंहसभी मंडल के अध्यक्ष, कृपाशंकर चौबे, धनंजय सिंह, राजेंद्र सिंह, सोनू तिवारी, सभी 6 विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।