Tue. Sep 15th, 2026

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त 22 को बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ बक्सर अहिरौली स्थित कार्यालय के प्रांगण में इस राष्ट्रीय त्यौहार को धूम धाम से मनाया गया।झंडातोलन संघ के अध्यक्ष राम नाथ सिंह ने किया।तत्पश्चात श्री राम जानकी आश्रम विद्यालय के बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम पेश कर सभागार में उपस्थित ममेहमानों एवं सैनिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इसी बीच संघ के अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सैनिकों को संगठित हो कर आगे बढ़ने का आवाहन किया।उन्होंने कहा कि सैनिक अपने जीवन का बहुमूल्य हिस्सा सेना में बीता देता है।तत्पश्चात सेवा निबृति के उपरांत सिविल माहौल में एडजस्ट करना मुस्किल होता है और उन्हें कई अनचाहे परेशानियों का सामना करना पड़ता है।संघ इन्ही बिंदुओं को ध्यान में रखकर अपनी कार्य नीति बनाता है।इसके आलावा संघ का उद्देश्य है की बक्सर में वो सारी सुविधाएं उपलब्ध हों जो एक सैनिक को मिलना चाहिए। संबोधित करने वालों में उपाध्यक्ष एस के सिंह ,सचिव शैलेश ठाकुर,तथा राष्ट्रीय तैराक विजेन्द्र सिंह भी सामिल रहे।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 आशुतोष सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर डा0 वी के सिंह उपस्थित रहे।इस प्रांगण में बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य हिमांशु चतुर्वेदी ,बीजेपी के सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रेम प्रकाश तिवारी और तेज न्यूज के ब्यूरो शिवदयाल पांडे जी का गरिमा मई उपस्थिति रही।मेहमानों को अंग वस्त्र और फूल माला से संघ के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।विद्यालय के तरफ से जूडो कोच तथा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मृत्युंजय राय रहे।क्रायक्रम के उपरांत प्रतिभागियों को मेहमानो द्वारा मेडल तथा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।आखिरी में प्रीति भोज के साथ कारक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!