
चुनावी बिगुल बजने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कहा कि चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी है पहले चरण में बक्सर जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र बक्सर डुमरांव राजपुर चारों विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 1243718 हैं वही एक अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा और 8 अक्टूबर को नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी इसके बाद 28 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान होगा सभी मतदाताओं को थर्मल स्क्रीनिंग सैनिटाइजर कि व्यवस्था होगी निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी बूथों पर यह सारी व्यवस्थाएं होंगी कोविड को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और चुनाव आयोग ने जो कोविड को लेकर जो गाइडलाइन जारी की है उसका पालन करना होगा चारों विधानसभाओं में प्रत्याशियों की किस्मत 28 अक्टूबर को बंद हो जाएगी ब्रह्मपुर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या, 331661 बक्सर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या,280912 डुमरांव विधानसभा कुल मतदाताओं की संख्या,312066 राजपुर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या,319079 और जिले में कुल मतदाताओं की संख्या,1243718 कुल मतदाता केंद्र की संख्या,1844 हैं।