बरसात के पहले नगर परिषद बक्सर के द्वारा काफी साफ सफाई की गई उसे पर काफी खर्च भी हुआ कहा गया कि इस बरसात में कोई भी गली पानी में नहीं डूबेगी पर वार्ड नंबर 32 में देखने को आ रहा है कि जल जमाव के समस्या से मोहल्ले के लोग काफी परेशान है कहना है कि नगर परिषद खाली पैसे वसूलने के चक्कर में लगा रहता है कभी टैक्स के नाम पर कभी सफाई के नाम पर कभी नल जल के नाम पर पर नगर परिषद का कार्य देखने में यह आता है की बरसात आते ही शहर के आधे से ज्यादा गली मोहल्ले में पानी जमने लगता है
नरक परिषद बक्सर के वार्ड संख्या 32 में बाढ़ जैसे हालात हों चुके है. घरों में घुटना भर पानी भर चुका है एवं रोड पर पानी भी भर गया है. जिसमें एक आंगनबाड़ी भी चलता है. छोटे बच्चों को बहुत परेशानी है. नारकीय जीवन हों गया है. . भाजपा नेता अक्षय ओझा ने कहा की नगर परिषद बक्सर का हाल बेहाल है. मौके पर प्रिंस चौबे, छोटे चौधरी ,अशोक केशरी अन्य लोग नगर परिषद के उदासीनता का आरोप लगाया.