आज बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष जननायक सांसद राहुल गांधी जी की 54 वीं जन्म दिवस केक काटकर एवं मिठाई बाटकर धूमधाम से जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे के अध्यक्षता में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई पुनःसभा किया गया जिसका संचालन जिला कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुष्पा वर्मा ने किया जिला अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी देश के गरीब गुरुओं के नेता जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा एवं भारत न्याय यात्रा के तहत पूरे देश में यात्रा कर गरीबों मजदूर ट्रक ड्राइवर रेहडी वालों एवं कारीगर से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में समझकर पूरे देश देश में अपनी अमिट छाप छोड़ी है जिसको हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढाने का कार्य करेंगे, इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमीटी के सदस्य डॉ प्रमोद कुमार ओझा ने कहा कि राहुल गांधी जी ने पूरे देश में प्यार और मोहब्बत की पैगाम दिया है और आपसी सौहार्द आने वाले दिनों में इस देश में देखने को मिलेगा जन्मदिन समारोह में उपस्थित भोला ओझा विनय कुमार सिंह
कुमकुम देवी पूनम देवी आशा देवी मंजू राम मधु गुप्ता। संगीता देवी त्रिजोगी मिश्रा अजय यादव थे।।
महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा वर्मा ने आम जन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश भरा संबोधन कर कहां की राहुल गांधी का सच सपना मकसद नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान है जिसके लिए महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी और इसकी लिए गांव-गांव गरीब गुरवे तक पहुंच कर उनकी सोच को पहुंचाने का हम सब महिला कांग्रेस कार्यकर्ता वरिष्ठ जनों के साथ करेंगे।