Sat. Sep 19th, 2026

*दैनिक जीवन में योग को अपनाना जरूरी, स्वस्थ शरीर के लिए योग अति आवश्यक:- जिलाधिकारी*

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दिनांक 21 जून 2024 को जिला गंगा समिति बक्सर के द्वारा वामनेश्वर गंगा घाट पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे श्री अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी बक्सर, सभी पदाधिकारीगण, आम जनों के द्वारा भाग लिया गया।*

*योग कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि सभी लोगों को योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है योग से शरीर पूर्णतया स्वस्थ रहता है। नियमित योग अभ्यास मानसिक स्पष्टता और शांति पैदा करता है शरीर के प्रति जागरूकता बढ़ाता है; पुराने तनाव पैटर्न से राहत देता है मन को शांत करता है ध्यान केंद्रित करता है, एकाग्रता को बढ़ाता है। योग का उद्देश्य मन और शरीर दोनों में शक्ति, जागरूकता और सामंजस्य का निर्माण करना है।*

*योग दिवस के अवसर पर हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रतिदिन हम इस पद्धति को अपनाएं। द आर्ट ऑफ लिविंग की योग प्रशिक्षक श्रीमती वर्षा पांडेय और श्री दीपक पाण्डेय द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को योग कराया गया। साथ ही योग से विभिन्न प्रकार के होने वाले फायदों को भी बताया गया।*

*योग कार्यक्रम के पश्चात जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुको व अन्य प्रतिभागियों को भी पौधा देकर उन्हें वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि प्रकृति का संरक्षण भी हमारे लिए अति महत्वपूर्ण है, हम सभी को अपने जीवन में पौधे जरूर लगाना चाहिए साथ ही पौधो का संरक्षण भी करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में गंगा संरक्षण के लिए लोगों को शपथ भी दिलाया गया।*

*योग कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति, जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति बक्सर के साथ एनसीसी के अधिकारी व कैडेट्स, काउट गाइड एवं स्थानीय शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मी भी मौजूद रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!