आज विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर बक्सर रेडक्रॉस सोसाइटी एवं जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें करीब 20 लोगों ने अपना रक्तदान किया, रक्तदान शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन श्री सुरेश चंद्र सिन्हा जी एवं रेडक्रॉस सचिव डॉ श्रवण कुमार तिवारी के द्वारा किया गया सिविल सर्जन के द्वारा रक्त देने पर होने वाले फायदे के बारे में लोगो को बताया और युवायों को आगे बढ़ कर इस मुहिम को बढ़ाने की बात कही गई वही सचिव डॉक्टर श्रवण तिवारी ने रक्तदान करने वाले वीरों को उनका डोनर कार्ड प्रमाण पत्र उनको दिया गया सुबह में रेडक्रॉस के सदस्यों के द्वारा विश्व ब्लड डुनेसन डे के अवसर पर जगरूकता प्रभात फेरी भी निकाली गई जो किला मैदान से पुलिस चौकी तक रहा,ब्लड डुनेसन करने वालों में सदर अस्पताल कर्मियों के साथ पृथ्वी कुमार डॉ राजेश सिंह
मनीष कुमार उपाध्याय
राजेश कुमार रोशन
राकेश कुमार सिंहश्याम जी राये
संजय राय जावेद आवेदी
राजेश कुमार सिंह अमित अंकुर
लव कुमार पांडेय सूरज कुमार राय नीतू कुमारी
मोनी कुमारी के साथ लोगो ने रक्तदान किया मौक़े पर चिकित्सा पदाधिकारी आर के गुप्ता और अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत सिंह के साथ रक्तधिकोश के कर्मी भी उपस्थित रहे
अपने जिले से एक वर्ष में चार बार रक्त दान करने वाले लोग प्रियेश कुमार, बजरंगी मिश्रा, रविशंकर शर्मा, अखिलेन्द्र कुमार चौबे, प्रविप रंजन, प्रभा रंजन ,प्रवीण कुमार मिश्रा जिनका सम्मान समारोह में जिलाधिकारी महोदय के हाथों से सम्मान अगले सप्ताह में किया जाना है।