
बक्सर जिला के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, बक्सर अमन समीर द्वारा यह कहा गया कि बक्सर को वैश्विक मानचित्र पर लाने के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म तथा पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा, जिससे कि बक्सर के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताया जा सके। उन्होंने कहा कि हर बुद्धिजीवी की यह जिम्मेदारी होनी चाहिए थी वह बक्सर के महत्व के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बता सके। डीएम के अपने संबोधन के पूर्व उप विकास आयुक्त डॉ योगेश कुमार सागर ने कहा कि हर जिले वासियों के लिए यह जिम्मेदारी है कि बक्सर के विकास बक्सर की स्वच्छता तथा अन्य विषयों पर बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी दें ताकि बक्सर देश भर में अपनी एक अलग पहचान बना सके। मौका था बक्सर नगर भवन में आयोजित बक्सर जिले के स्थापना दिवस के कार्यक्रम का। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार श्री भगवान पांडेय ने किया। इस दौरान यह बताया गया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जिले का जन्म दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर अलग-अलग जगहों पर सुबह से लगातार देर शाम तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें साइकिल रैली, पौधरोपण व माल्यार्पण से लेकर रक्तदान आदि का कार्यक्रम होना है। परंतु जिले की वर्षगांठ पर पहली बार ऐसा होगा कि लोगों को रंगारंग कार्यक्रम से महरूम होना पड़ेगा. बताते चले कि 17 मार्च 1991 को जिले की स्थापना हुई थी। प्राचीन काल से ही बिहार के प्रवेश द्वार के नाम से विख्यात यह जिला पहले भोजपुर जिला के अंतर्गत आता था। लेकिन जिलेवासियों के लगभग 11 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद बक्सर को पहले अनुमंडल उसके बाद जिला घोषित किया गया। मौके पर जिले में बेहतर कार्य करने वाले लोगो को प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी अमन समीर और जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज रजक द्वारा एन एस एस टीम लीडर सुंदरम कुमार को गुड सेमेरिटन के रुप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने सड़क दुघर्टनाओ में चोटिल व्यक्तियों को ससमय अस्पताल में भर्ती करवाकर अनेक व्यक्तियों की प्राण बचाए। मौके पर उनके द्वारा कहा गया कि दुर्घटना के समय का पल बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। किसी भी क्षण पीड़ित की जान जा सकती है। उस समय सुंदरम कुमार ने देवदूत की तरह वहाँ पहुँच कर उनकी जान बचाई। इनको जानकारी होने पर ये यथाशीघ्र ही पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवा देते है। जिससे उस व्यक्ति की मृत्यु की संभावना अत्यधिक कम हो जाती है। इसलिए वे सम्मान के सही अधिकारी है। उनको इस प्रशस्ति पत्र मिलने पर प्रो अखिलेश मंडल कार्यालय कर्मचारी सुधीर कुमार, सुमित कुमार,आश नारायण मिश्र,शिवजी पांडेय,एस के पांडेय, मनोज रवानी, सुनील कुमार सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी हैं। बताते चले कि सुंदरम बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के बक्सर के ब्रांड एंबेसडर भी है। उनके द्वारा कोरोना काल के दौरान अनेक प्रकार की सहायताप्रवासी और जिला वासियों को दी गई थी।