Tue. Apr 21st, 2026

प्रभारी जिला पदाधिकारी बक्सर डॉ0 महेन्द्र पाल की अध्यक्षता में बाल श्रम, बाल विवाह एवं समरूप विषयों पर गठित जिला स्तरीय समितियों की संयुक्त बैठक की गई।*

*प्रभारी जिला पदाधिकारी के द्वारा जागरूकता अभियान के बारे में चर्चा किया गया। श्रम अधीक्षक बक्सर के द्वारा बताया गया कि डुमराँव प्रखण्ड में बाल विवाह एवं बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता संबंधित प्रचार वाहन एवं नुक्कड नाटक दल को डुमराँव प्रखण्ड में प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 27 फरवरी 2024 को समाहरणालय परिसर से प्रभारी जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा संबंधित नुक्कड नाटक एवं जन जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।*

*जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विमुक्त बाल श्रमिकों के परिवारों को पीडीएस के माध्यम से आयुष्मान कार्ड, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा के माध्यम से मनरेगा कार्ड एवं ।क्ब्च्व् को अन्य सभी विभागों से समन्वय स्थापित करवाते हुए विमुक्त बाल श्रमिकों को पुर्नवासित हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अधिक से अधिक धावा दल का संचालन कराते हुए बक्सर जिला को बाल श्रमिकों को मुक्त करवाने हेतु निर्देशित किया गया।*

*बैठक में अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, श्रम अधीक्षक बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!