Thu. Oct 29th, 2026

ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु सहित 12 रेल परियोजना के उद्घाटन पर जताई प्रसन्नता।
ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु एवं बिहार के लिए अन्य 12 परियोजनाओं के उद्घाटन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के 86 सालों का सपना साकार किया है। कोसी रेल महासेतु शुरू हो जाने से आसपास का क्षेत्र उत्तर पूर्व से जुड़ जाएगा। लोगों को आने जाने में आसानी हो जाएगी। लंबे समय से बिहारवासी इस महासेतु के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। इसके शुरू होने से आसपास के क्षेत्र के लोगों का उत्तर पूर्वी से संपर्क संभव हो सकेगा। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुलभ बनाने के मकसद से रेलवे के 12 परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री बिहार का विशेष ध्यान रखते हैं। बिहार प्रगति के पथ पर हमेशा अग्रसर हो, इसके लिए लगातार प्रयास करते रहे हैं। रेल परियोजनाओं के शुरू होने से बिहार में यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी। रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। किउल नदी पर पुल, दो नए रेलवे लाइन्स, मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी, कटिहार-न्यू जलपाईगुडी, समस्तीपुर-दरभंगा-जयनगर,समस्तीपुर-खगडिया और भागलपुर-शिवनारायणपुर 5 विद्युतिकरण की परियोजनाओं से यात्रियों को बेहतर व सुलभ सुविधा मिलेगी। इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव शेड की परियोजना, बारा-बख्तियारपुर के बीच तीसरा रेलवे लाइन से रेल आवागमन और सुविधाजनक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!