Wed. Apr 22nd, 2026

“प्रत्याशी आपके द्धार” कार्यक्रम के अंतर्गत बक्सर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत “जनसंपर्क सह आशीर्वाद यात्रा” के क्रम में एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने डुमरी , काजीपुर,सिंहपुरा,एकौना,सहियार,आशापडरी चौक,आशापडरी ब्रह्मस्थान आदि गांवों एवं पंचायतों में भ्रमण कर लोगों से रु-ब-रू होते एवं प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।
कार्यकर्ताओं द्धारा आयोजित ग्रामीण चौपाल में उपस्थित हो कर प्रहलाद जोशी संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि पार्टी हर बार एक नेता को टिकट देती थी,अबकी बार भारतीय जनता पार्टी ने बक्सर के लिए एक कार्यकर्ता को टिकट दिया है। मैं भी बक्सर के विकास के लिए मिथिलेश तिवारी का समर्थन करूंगा।इधर आप मिथिलेश तिवारी को वोट कीजिएगा,उधर नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बन जाएंगे।अपनें सम्बोधन में मिथलेश तिवारी ने कहा कि सबसे पहले आप सभी को मोदी जी ने “प्रणाम” कहा है। दोनों हाथ जोड़कर मिथलेश तिवारी ने जनता जनार्दन को प्रणाम किया। उपस्थित लोगों ने गगनभेदी आवाज में “मोदी मिथिलेश जिन्दाबाद”, “फिर एक बार मोदी सरकार”, अबकी बार चार सौ पार ” का नारा लगाया।श्री तिवारी ने कहा कि बक्सर एक ऐतिहासिक, धार्मिक तथा मार्मिक स्थल है।मुझे कहनें में जरा सा भी हिचकिचाहट नहीं हो रही है कि बक्सर का जितना विकास होना चाहिए था,अभी तक नही हुआ है।मोदी जी ने मुझे संकल्प दिला कर भेजा है कि तुम बक्सर जाओ और लोगों का आशीर्वाद लेकर बक्सर को बनारस बना दो। हमें लग रहा है कि मोदी जी के जनकल्याणकारी योजनाओं से आप लोग परिचित होंगें। मोदी जी के कार्यों के कारण हिन्दुस्तान का डंका विदेशों में भी बज रहा है।अन्त में प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने भोजपुरी में कहा कि “हम रउरा सभे से इहे कहे आईल बानी की हमरा के बेटा समझ के,भाई समझ के, बबुआ समझ के,आपन सेवक समझ के आशीर्वाद दिंही जा। हम हर सम्भव प्रयास कर के बक्सर के बनारस बनावे में कवनो कोर कसर ना छोड़ब।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वंशीधर पाण्डेय डुमरी मंडल अध्यक्ष,अनु तिवारी मंडल अध्यक्ष, पूर्व विधायक दिलमणी देवी, सतेंद्र कुंवर, मिठाई सिंह,दिनेश सिंह,लाला सिंह जदयू, सौरभ तिवारी जिला अध्यक्ष भाजयुमो, धनंजय सिंह,धनजी पाण्डेय, अमित पांडेय, बिनोद राय, संध्या पांडेय सह संयोजक लाभार्थी संपर्क तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!