
पूजा-पाठ से कारोबार व व्यापार में समृद्धि आती है-जीयर स्वामी
चातुर्मास्य व्रत यात्रा के क्रम में शाहपुर बाजार में पूज्य संत जीयर स्वामी ने कहा कि किसी भी नेक काम करने के पूर्व पूजा-पाठ सनातन संस्कृति का हिस्सा है। इससे कारोबार व व्यापार में समृद्धि आती है।स्वामी जी ने कहा कि जिस परिवार में धर्म के प्रति श्रद्धा होती है। वह परिवार पवित्र और धन्य हो जाता है। जिस कुल में वैष्णव उत्पन्न होते हैं वह कुल पवित्र हो जाता है। माता कृतार्थ हो जाती हैं। देश लोक पृथ्वी और पिता धन्य हो जाता है। अर्थात् वह कुल पवित्र हो जाता है। पृथ्वी पवित्र एवं धन्य हो जाती है। वह देश धन्य हो जाता है तथा उसके पितर लोग धन्य हो जाते हैं। भगवान का भक्त होना कल्याण कारक है।शिष्य पर गुरु कृपा ही उसे उचित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
इस दौरान जीयर स्वामी के दर्शन को भारी संख्या में उनके शिष्य व स्थानीय भक्तगण एकत्रित हो गए। इस अवसर पर इंद्रावती गैस एजेंसी के प्रोपराइटर जितेंद्र दुबे, नपं के मुख्यपार्षद विजय कुमार सिंह, प्रबंधक अवध किशोर, हीरालाल ओझा, टुनटुन पाठक,दयाशंकर चौबे,नारायण ओझा, अंकित पांडे, पंकज तिवारी, चंदन पांडे, प्रदीप गुप्ता, शिवशंकर सिंह, सोनी शाह, कृष्णाकांत सिंह, शशिकांत शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
धनडीहा,भोजपुर से पूज्य संत जीयर स्वामी जी महाराज चातुर्मास्यव्रत हेतु बूढ़ेपुर,हिंगुत्तरगढ़, धानापुर, चंदौली, उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्थान कर गये
(साभार दिलीप कुमार ओझा,शाहपुर)
🚩 संकलनकर्ता 🚩
🙏 प्रोफेसर मुक्तेश्वर नाथ शास्त्री🙏
कर्मकांड केसरी याज्ञिक सम्राट्
चरित्रवन बक्सर बिहार