कायस्थ परिवार के संरक्षण मंडल अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता साहित्यकार स०नि० अ० श्री धनु लाल प्रेमातुर के द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय अनारकली देवी के चौथी पुण्यतिथि पर अपने पैतृक ग्राम चमिली में पाॅच दर्जन गरीब लाचार असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण और रामरेखा घाट बक्सर में असहाय लोगों के बीच भोजन का पैकेट वितरण किया गया ! बता दे कि स्वर्गीय अनारकली देवी अपने जीवन काल में रामरेखा घाट पर प्रतिदिन गंगा स्नान और पूजन का कार्य करती थी तथा उनका हार्दिक इच्छा था की मरने के बाद रामरेखा घाट पर उनके पुण्यतिथि पर गरीब लाचार सहाय व्यक्तियों को भोजन कराया जाए उक्त पुण्यतिथि पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व कायस्थ परिवार के संयोजक सुमन श्रीवास्तव के अलावे विजय लाल विकास राज श्रीवास्तव आकाश राज श्रीवास्तव अखिल विश्वेश उर्फ बीसु आलोक श्रीवास्त विवेक वर्मा फुल कली कुंवर शोभा देवी मीरा देवी कन्हैया बिन्द राकेश सिंह वार्ड पार्षद अमरेंद्र राजवंशी लक्ष्मण रजक सुमेर राम उमेश रजक उपस्थित रहे!