भारत सरकार द्वारा गांव गांव,शहर शहर चलाई जा रही “बिकसित भारत संकल्प यात्रा”कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 03.01.24 दिन बुधवार को ब्रह्मपुर बिधान सभा के ब्रह्मपुर प्रखंड के दक्षिणी नैनीजोर में,महुआर में चन्द्रपुरा मीडिल स्कूल पर,हरनाथपुर तथा बैरियां ग्राम में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के साथ भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक जनहितकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ, सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा जनता को दी गई। जिसमें उज्जवला गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड,मुद्रा बैंक, स्वास्थ्य परीक्षण कर लाभुकों को लाभान्वित किया गया। FCI के उपस्थित अधिकारियों में विवेक कुमार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के विषय में लोगों को जानकारी दी।इस कार्यक्रम के माध्यम से यह कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा गांव-गांव और ज्यादा से ज्यादा लाभकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को दी जाय।
कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी संतोष पटेल ने जनता से सिधा संवाद किया तथा उनकी परेशानियों से अवगत हुए मोदी जी द्धारा बिभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम में शामिल लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की गारंटी रथ के माध्यम से समाज में वंचित लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मोदी सरकार में गरीब आत्मनिर्भर बनें,उनकी गरीबी दूर हो,यात्रा का यही उद्देश्य है।नारी शक्ति के रूप में उपस्थित संध्या पाण्डेय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ने उपस्थित महिलाओं को कहा कि मोदी जी नारी शक्ति को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिये अनेको कल्याणकारी योजनाऐ चला रहे हैं।इसके के बिषय में बारीकी से अवगत कराया और कहा कि नरेंद्र मोदी जी अपने इन्हीं सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी सोंच के कारण विश्व के सबसे बड़े लोकप्रिय नेता तथा राष्ट्राध्यक्ष हैं।
कार्यक्रम में शामिल भाजपा के वरिष्ठ नेता सतेंद्र कुंवर ने बताया कि तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक भारत आत्मनिर्भर हो इसका प्रयास हम सबको करना है।भारत निरंतर बिकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। नरेंद्र मोदी भारत के हर वर्ग महिला, पुरुष, बच्चे, बच्चियों, किसान, गरीब की चिंता अपनें अंतरात्मा से करते हैं।समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की जीवन दशा सुधारने एवं समाज में एक सम्मान जनक जिंदगी जीने के बारे में मोदी सरकार दिन रात प्रयासरत है,जिसका जीता जागता सबूत आज हमलोग के सामने है। मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी गांव गांव,शहर शहर पहुंच कर योजनाओं से वंचित समाज के निचली सीढ़ी पर खड़े व्यक्ति को जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ देने और सम्मान देने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने”फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगाया”। साथ ही साथ मोदी में बिश्वास जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया द्धारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नर्वदेश्वर तिवारी,बुआ तिवारी, भूटेली तिवारी, इन्द्रलेश पाठक, नवीन राय,श्रीकांत तिवारी,गौरी तिवारी, विकेश पाण्डेय ,रजनीश पांडेय, और उमाशंकर राय (जिला मीडिया प्रभारी भाजपा बक्सर) सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।