Wed. Oct 28th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बक्सर एवं डुमराव में बस स्टैण्ड निर्माण, इटाढ़ी में लैंड फिल साईट पर कार्य प्रारंभ एवं अन्य नगर निकायों में लैंड फिल साईट का चयन एवं कार्य प्रारंभ करने की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।*

*इटाढी प्रखंड अंतर्गत खतिबा पंचायत में प्रस्तावित लैंड फिल साईट प्रगति की समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।*

*डुमराव नगर परिषद अंतर्गत लैंड फिल साईट के स्थल निरीक्षण हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराव एवं संबंधित अंचलाधिकारी को स्थल निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने हेतु निर्देशित किया गया।*

*ब्रह्मपुर नगर परिषद हेतु लैंड फिल साईट के संबंध में अंचलाधिकारी एवं नगर परिषद डुमरांव को स्थल चयन कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।*

*बक्सर एवं डुमरांव नगर परिषद में बस स्टैण्ड के निर्माण के संदर्भ में संबंधित पदाधिकारियों से समीक्षा की गई। बक्सर नगर परिषद अंतर्गत प्रस्तावित बस स्टैंड के स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।*

*इटाढ़ी बाजार अंतर्गत जल जमाव की समस्या पर चर्चा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को इसके निस्तारण हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही नगर परिषद अंतर्गत पार्कों को विकसित करने हेतु स्थल भ्रमण कर पार्कों के विकास हेतु उनकी आवश्यकताओं के संबंध में प्रतिवेदन देने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!