विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 05 जून 2025 को माननीय मुखिया, ग्राम पंचायत चिलहरी की उपस्थिति में जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ० विद्यानंद सिंह के द्वारा प्रखंड डुमरांव के ग्राम पंचायत चिलहरी अंतर्गत उच्च विद्यालय चिलहरी के नवनिर्मित खेल मैदान के प्रागण में वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत किया गया।
जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा मनरेगा योजना से निर्मित खेल मैदान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्थानीय युवक/युवतियों एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
बक्सर जिला में मनरेगा के माध्यम से कुल 3,26,400 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को निदेश दिया गया कि वृक्षारोपण प्रारम्भ करने के पूर्व कार्य योजना तैयार करेंगे।
उक्त अवसर पर निदेशक डी०आर०डी०ए०, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, कार्यपालक अभियंता मनरेगा, कार्यक्रम पदाधिकारी डुमरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरांव एवं अन्य उपस्थित थे।