Wed. Nov 4th, 2026

निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय के सभी भवनों के निर्माण कार्य पूर्ण कराने की समय सीमा माह मार्च 2026 निर्धारित है।

 

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अभी तक लगभग 55 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हुआ है। परियोजना प्रबंधक BMSICL को निर्देश दिया गया कि सभी भवनों में त्वरित गति से कार्य कराते हुए निर्धारित अवधि तक कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।

 

जी०एम०सी०एच० बक्सर परियोजना की मुख्य विशेषताएं:-

 

1. भूकम्प प्रतिरोधी प्रणाली के साथ 500 शैय्या वाला अस्पताल ब्लॉक (लीड रबर बियरिंग के साथ बेस आइसोलेशन तकनीक)।

2. अस्पताल ब्लॉक में 11 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर।

3. अस्पताल ब्लॉक में इमरजेंसी, ब्लॉक बैंक, आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू इकाई।

4. मेडिकल कॉलेज में प्रति वर्ष 100 अभ्यर्थियों की प्रवेश क्षमता।

5. छात्र, छात्राओं, नर्सों, प्रशिक्षुओं के लिए छात्रावास ब्लॉक।

6. संकाय एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय ब्लॉक।

7. मरीज के रिश्तेदारों के रात्रि विश्राम के लिए 60 शैय्या क्षमता वाला धर्मशाला भवन।

8. परिसर आवश्यक सेवाओं में आत्मनिर्भर होगा, जिसमें ऑन-साइट सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल उपचार संयंत्र, भूमिगत जल टैंक और विद्युत सबस्टेशन सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!