Wed. Nov 4th, 2026

बक्सर -भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वरीय अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज सिविल कोर्ट के बार भवन में सम्मानित कार्यक्रम किया गया जिसमें नव नियुक्त लोक अभियोजक( पी पी) वरीय अधिवक्ता श्री केदारनाथ तिवारी एवं सरकारी वकील( जी पी)मनेन्द्र सिंह को भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री सुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के द्वारा अंग वस्त्र और पुष्प हार से सम्मानित किया गया। सम्मानित कार्यक्रम में श्री श्रीवास्तव के द्वारा कहा गया की पी पी जी पी के पद पर नये नियुक्ति होने पर बक्सर सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है । बता दें कि बक्सर सिविल कोर्ट में पी पी का पद जदयू कोटा का था और जी पी का पद भाजपा का था जिसमें पी पी के पद पर श्री नन्द गोपाल प्रसाद और जी पी के पद पर श्री प्रभुनाथ सिंह 30 वर्षों से जमे रहे लेकिन अबकी बार भाजपा जदयू गठबंधन की सरकार के द्वारा आपसी सहमति से कोटा को पलट दिया गया और लोक अभियोजक श्री नंद गोपाल प्रसाद एवं सरकारी वकील श्री प्रभु नाथ सिंह को पद से हटाकर नए लोक अभियोजक के पद पर श्री केदारनाथ तिवारी एवं सरकारी वकील के पद पर श्री मनेन्द्र सिंह को नियुक्त किया है जिसके लिए श्रीवास्तव ने भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के साथ साथ प्रदेश नेतृत्व को बधाई प्रेसित किया है।उक्त सम्मानित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष सच्चिताभगत जी मदन दुबे जी शिवदयाल पांडे आदित्य चौधरी जी उमाकांत पांडे जी के अलावे सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!