किसी भी गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष 06183-223333 या 112 को सूचित करें।
ईद-उल-जोहा (बकरीद) 2025 के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द एवं विधि व्यवस्था के संधारण हेतु आज दिनांक 06 जून 2025 को जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ० विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत यमुना चौक से मॉडल थाना होते हुए ज्योति चौक तक फ्लैग मार्च किया गया।
सभी प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर ससमय उपस्थित होकर दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
सभी ग़श्तीदल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लेते रहेंगे।
नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत सी०सी०टी०वी० के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी।
सिविल सर्जन बक्सर को निदेश दिया गया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव एवं सदर अस्पताल बक्सर को अलर्ट मोड में रखेंगे एवं पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर सदर तथा डुमरांव द्वारा अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत शांति एवं विधि व्यवस्था का संधारण करेंगे।