Sun. Apr 19th, 2026

आत्मा द्वारा गेरुआबॉंध में एक दिवसीय परिभ्रमण का आयोजनबक्सर: जिले के इटाढ़ी प्रखंड स्थित गेरुआबॉंध ग्राम में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा) बक्सर द्वारा एक सौ बीस किसानों को सब्जी उत्पादन की तकनीक हेतु दिन मंगलवार को प्रगतिशील कृषक कमलेश पाण्डेय के प्रक्षेत्र पर परिभ्रमण कराया गया। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक,आत्मा श्री मनोज कुमार ने बताया कि धान की खेती के दौरान अधिकतर किसान पराली को जलाने का प्रयास करते हैं, जो मिट्टी, स्वास्थ्य, पर्यावरण इत्यादि के लिए हानिकारक है। पराली प्रबंधन के लिए विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जिसका लाभ लेकर किसान पराली प्रबंधन कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से कहा कि आपलोग पराली न जलायें तथा पराली नहीं जलाने हेतु अन्य किसानों को भी सूचना दें। पराली जलाने पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए सम्बंधित किसान व किसान के समस्त सदस्य का कृषक पंजीकरण ब्लॉक करते हुए विभाग द्वारा तीन वर्षो तक किसी प्रकार का अनुदान नहीं दिया जायेगा। प्रगतिशील कृषक कमलेश पाण्डेय ने किसानों के जत्थे को संबोधित करते हुए कहा कि सब्जी की खेती में ड्रीप इरिगेशन लाभदायक है। उन्होंने कहा कि ड्रीप सिंचाई व्यवस्था सिंचाई की एक उन्नत तकनीक है, जो पानी की बचत करता है। इस विधि में पानी बूॅंद-बूॅंद करके पौधे की जड़ में सीधे पहुॅंचाया जाता है, जिससे पौधे की जड़े पानी को धीरे-धीरे सोखते रहते हैं। इस विधि में पानी के साथ उर्वरक को भी सीेधे पहुॅंचाया जाता है। इस प्रकार कम आर्थिक लागत में सिंचाई हो जाती है। उन्होंने पॉलीहाउस पर चर्चा करते हुए कहा कि बेमौसम सब्जियों की खेती पॉलीहाउस में की जा सकती है। पॉलीहाउस प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा करते हुए उत्पादन, उत्पादकता एवं गुणवता को बढ़ा देता है। प्रक्षेत्र पर ड्रैगन फ्रुट, ब्रेाकली, थाई ग्वाभा, कैरोटीना, भैलेन्टीना गोभी की खेती के साथ केला, थाई ग्वाभा इत्यादि फसलों की उत्कृष्ट से किसानों को रुबरु कराया। मौके पर बीज टीकाकरण का लाईव डेमो दिखाया गया। श्री कमलेश पाण्डेय ने बताया कि बीजों के लिए बीज टीकाकरण लाभदायक है। बीज टीकाकरण बीजजनित, मृदाजनित इत्यादि बिमारियों को नियंत्रित करने में सहायक है। लाईव डेमो के दौरान पचास एमएल क्रूजर दवा से पचास किलोग्राम गेहूॅं बीज को उपचारित करने की सलाह दी। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि गेहूॅं के बीज को क्रूजर नामक बीज टीकाकरण दवा से उपचारित करके बोया, जिससे बीज का स्वस्थ अंकुरण हुआ एवं कीटो का प्रकोप भी नहीं हुआ। मौके पर बीटीएम राजेश कुमार राय, एटीएम धर्मेन्द्र कुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह मौर्य, प्रफुल कुमार, विपिन कुमार शर्मा, हंशलाल पाल, कृषि समन्वयक सत्येन्द्र नारायण सिंह, सिजेंटा प्रतिनिधि ललन सिंह, स्वतंत्र कुमार सिंह सहित चौसा,इटाढ़ी,बक्सर व राजपुर के प्रगतिशील कृषक रविन्द्र पाण्डेय, वंशनारायण राम, नंदलाल पासवान, वशिष्ठ सिंह, विक्रमा सिंह, अनिल पाठक सहित अनेक कृषक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!