Mon. Oct 26th, 2026

पंचायत आम निर्वाचन 2021 के पंचम चरण में बक्सर जिला के नावानगर एवं केसठ प्रखंड में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी वातावरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई।
2. जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा प्रातः चुनाव के संबंध में हो रहे चुनाव की सारी प्रक्रिया का जिला नियंत्रण कक्ष में जायजा लिया।
3. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री नीरज कुमार सिंह आज सुबह से ही नावानगर एवं केसठ प्रखंड के अंतर्गत सिकरौल, भदार, बेलहरी, रूपसागर, गिरधरबराव, बैना एवं कतिकनार पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्थानीय लोगों से भी फीडबैक प्राप्त किया।
4. सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, एवं वरीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की गई।
5. जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज नावानगर प्रखंड में 63.97% मतदान हुआ। जिसमें पुरुष मतदाता का प्रतिशत 60.65% एवं महिला मतदाता का प्रतिशत 67.29% हुआ। केसठ प्रखंड में 62.36%मतदान हुआ। जिसमें पुरुष मतदाता का प्रतिशत 60.47 एवं महिला मतदाता का प्रतिशत 64.25% हुआ। महिलाओं ने मतदान की प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई।
6. मतदान के बाद ईवीएम एवं मतपेटिका को बाजार समिति बक्सर में कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा जा रहा है।
*7. दिनांक 26 अक्टूबर 2021 को प्रखंड केसठ का मतगणना प्रातः 8:00 बजे से एवं प्रखंड नावानगर का मतगणना मध्यान्ह 12:00 बजे से बाजार समिति बक्सर अवस्थित एसएफसी गोदामाें में प्रारंभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!