
पंचायत आम निर्वाचन 2021 अंतर्गत इटाढी प्रखंड में प्रतिनियुक्त पीसीसीपी, सेक्टर, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी, वरीय दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का संयुक्त संबोधन
1. आज दिनांक 19 अक्टूबर 2021 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री नीरज कुमार सिंह के द्वारा पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अंतर्गत चतुर्थ चरण के तहत इटाढ़ी में 20 अक्टूबर 2021 को होने वाले मतदान के संबंध में pccp, सेक्टर जोनल एवं पुलिस पदाधिकारी को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैरी में संयुक्त ब्रीफिंग की गई।
2. जिसमें सभी को उनके कर्तव्य, चुनाव संबंधित दायित्व के संबंध में स्पष्ट रुप से बताया गया। सभी प्रतिनियुक्त जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी, सेक्टर दंडाधिकारी, वरीय दंडाधिकारी, pccp एवं पुलिस पदाधिकारी अपने अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर लगातार निगरानी करते हुए स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे।
3. मतदान के समय कोविड-19 के संबंध में जारी सभी दिशा निर्देशों का अक्षरश अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया।
4. Pccp को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि ईवीएम मशीन एवं मतपेटियों को मतदान केंद्रों पर सीधे पहुंचाना सुनिश्चित करें।
5. जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि मतदान की प्रक्रिया में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी, कर्मी, पीसीसीपी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, मतदान की प्रक्रिया पूरी तरह से खत्म होने तक अपना कार्यक्षेत्र नहीं छोड़ेंगे।
6. जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि मतदान के दिन राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वाले एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
7. पुलिस अधीक्षक बक्सर ने बताया कि मतदान के दिन विधि व्यवस्था संधारण को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग दल के साथ-साथ क्विक रिस्पांस टीम तैयार रहेगी।
8. पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को निरंतर भ्रमणशील रहते हुए चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया। चुनाव की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
9. जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि प्रत्येक सेक्टर दंडाधिकारी अपने गश्ती दल दंडाधिकारी के माध्यम से यह अचूक रूप से सुनिश्चित कराएंगे की मतदान समाप्ति के उपरांत ईवीएम एवं मतपेटिका सील कर दिया गया है।
10. मतदान के दिन धारा 144 का पूरी सख्ती के साथ अनुपालन सुनिश्चित किया जाए साथ ही मतदान केंद्र के आसपास की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखा जाएगा।
11. सेक्टर दंडाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष को मतदान प्रारंभ होने की सूचना तथा सभी आवश्यक सूचना स्वयं देंगे।
12. संबंधित पीसीसीपी सेक्टर दंडाधिकारी जोनल दंडाधिकारी वरीय दंडाधिकारी किसी भी मतदान केंद्र से ईवीएम खराब होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित ईवीएम क्लस्टर पॉइंट के नोडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवश्यक करवाई कराना सुनिश्चित करेंगे।
13. सिविल सर्जन बक्सर मतदान तिथि को मतदान के दौरान किसी भी कर्मी का स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति में 15 पंचायतों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सीय योजना तैयार कर आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ चिकित्सा कर्मियों का टीम का गठन करते हुए एंबुलेंस को भी तैयार हालत में रखेंगे।
14. इटाढ़ी प्रखंड के कुल 15 पंचायत में 221 मतदान केंद्र बनाए गए है। इटाढ़ी प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 120856 है, जिसमे 63875 पुरुष मतदाता एवं 56981 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
*"स्वास्थ्य सुरक्षा का रखकर ध्यान, बक्सर करेगा मतदान।"*
*मेरा वोट मेरा अधिकार।*
*आओ चले, करें मतदान।*
*मतदान अधिकार भी, जिम्मेदारी भी।*