पंचमुखी महावीर मंदिर, मेन रोड बक्सर मे वसंतोत्सव के शुभ अवसर पर आदर्श बाल विद्यालय के सौजन्य से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सर्व समाज के लोगों ने होली मिलन समारोह में शिरकत किया इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री नागेन्द्र मिश्रा ने कहा की लगभग 34 वर्षों से ये आयोजन विद्यालय परिवार के द्वारा किया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पवन राय जी एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य श्री रोहित मिश्रा ने किया। साथ ही मंदिर के मुख्य पुजारी श्री राजेश पांडेय एवं विमलेश पांडेय का योगदान सराहनीय रहा।इस अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारीयो से लेकर राजनीतिक हस्तियों तक सभी ने शिरकत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार सरकार की खेल मंत्री माननीय सुश्री श्रेयसी सिंह,पूर्व मंत्री सह विधायक श्री संतोष निराला,विधायक श्री राहुल सिंह,विधान पार्षद श्री जीवन कुमार,पुर्व विधायक श्री मुन्ना तिवारी, बक्सर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि श्री नियमतुला फरीदी,उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि श्री सुनील मिश्रा,भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती पूनम रविदास,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश भुवन,कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष श्री मनोज पांडे,भाजपा के रोहतास जिला प्रभारी श्री हिमांशु चतुर्वेदी,बक्सर जिला प्रभारी श्री अरुण कुशवाहा,भोजपुर जिला प्रभारी श्री राजेश सिन्हा जी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेतागण एवं आम नागरिकों की सहभागिता रही।