Wed. Oct 28th, 2026

भाजपा विधि प्रकोष्ठ की अधिवक्ताओं की होगी जुटान

बिहार के लाल एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पटना में प्रथम आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वागत कार्यक्रम में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं की सहभागिता बढ़ चढ़कर होगी जिसके लिए भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर के जिला संयोजक सुमन कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट बक्सर के नई बिल्डिंग में एक बैठक की गई बैठक में जिला संयोजक के द्वारा कहा गया कि पूरे बिहार से 9 फरवरी 2026को पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में अधिवक्ताओं की जूठन होनी है जिसमें बक्सर सिविल कोर्ट के भी अधिवक्ता सैकड़ो की संख्या में शामिल होंगे जिसकी सूचना भाजपा विधि प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी जावेद अख्तर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी उक्त बैठक में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!