Sun. Apr 19th, 2026

आज प्रातःकाल रामरेखा घाट बक्सर से श्रीगंगा पूजन और श्रीरामेश्वरनाथ मंदिर स्थित भगवान रामेश्वरनाथ की पूजा आरती, कीर्तन और गगनभेदी जयघोशों के साथ प्रारम्भ हुई पंचकोशी परिक्रमा यात्रा l
पंचकोशी समिति के सचिव डॉ रामनाथ ओझा ने आज जारी प्रेस विग्यप्ति में बताया कि यात्रा की शुरुआत में वेदमंत्रो की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो रहा था l इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान को छोटी मठिया के महंत अनुराग दास जी महाराज, बसाँव मठ के संत भोलाबाबाजी महाराज, कृष्णानन्द शास्त्री सहित पंचकोशी समिति के संयुक्त सचिव व. अधिवक्ता सूबेदार पाण्डेय, सुरेश राय, रोहतास गोयल, चंद्रभूषण ओझा, संजय ओझा, जगदीश त्रिपाठी जगदीश पाण्डेय विद्यार्थी सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के गगनभेदी जयकारों व वेदमन्त्रों से आकाश गुंजायमान हो रहा था l
इस अत्यन्त उत्साहपूर्ण आध्यात्मिक वातावरण के साथ यह यात्रा पंचकोशी मेला के प्रथम पड़ावस्थल अहिल्या आश्रम अहिरौली पहुँच कर माँ अहिल्या का पूजन दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किये l मेला में उपस्थित मेलार्थिओं के बीच संतों का प्रवचन के माध्यम से इस परिक्रमा के महत्व पर प्रकाश डाला गया l कल प्रातः परिक्रमा का अगला पड़ाव श्री नारदेश्वर मंदिर नदाँव होगा l
प्रस्तुति डॉ रामनाथ ओझा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!