
दिनांक 29 नवंबर 2022 को बक्सर नगर भवन में होने वाले चलंत लोक अदालत में कूल 338 मामलों का निष्पादन किया गया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार आज बक्सर जिले के नगर भवन, स्टेशन रोड में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम कि जानकारी देते हुए धर्मेंद्र कुमार तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर ने बताया कि देश भर की अदालतों में आज लाखों मामले लंबित हैं। इनका निराकरण जल्द से जल्द हो इसके लिए लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में बक्सर जिले के चयनित स्थानों पर 29 नवंबर से 01 दिसंबर 2022 तक मोबाइल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। आम लोग अधिक से अधिक मोबाइल लोक अदालत में पहुंचकर विवादों का निपटारा करा सकें, इसके लिए एक मोबाइल वैन गांव-गांव दस्तक दे रही है। बक्सर में लोक अदालतों के जरिए विवादों का निपटारा किया जा रहा है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मंगलवार 29/11/2022 को बक्सर नगर भवन में बक्सर, इटाढी, राजपुर और चौसा प्रखंड के सुलहनिए वादों का निष्पादन कराया जाएगा। जिससे लोग अपनी बिजली, टेलीफोन, बैंक, इन्शुरनेंस, इत्यादि सुलहनीय वादों का निष्पादन मोबाइल लोक अदालत के केंद्र पर आ कर करवा ले l दिनांक 30/11/202 को डुमरांव, चौगाई, केसठ और नवानगर प्रखण्ड के मामले नवानगर प्रखण्ड कार्यालय या प्रखंड संसाधन केंद्र पर किया जाएगा। वहीं दिनांक 01 दिसंबर 2022 को ब्रह्मपुर, चक्की और सिमरी प्रखंड के मामले का निष्पादन ब्रह्मपुर प्रखंड के सभागार कछ में किया जाएगा। लोक अदालत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मोबाइल वैन लोगों को जागरुक करेगी। इसमें पीठासीन अधिकारी के रूप में पूर्व प्रधान नयायाधीश देवेंद्र प्रसाद केशरी न्यायिक पदाधिकारी के रूप में, अनिल कुमार सिंह, अधिवक्ता के रूप में और प्रभाकर मिश्रा समाज सेवक के तौर पर कार्य करेंगे। दिनभर चले इस चलंत लोक अदालत ने दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के 29 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें बैंक द्वारा ₹9,74,170 का रिकवरी किया गया। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा के 1 वाद का निष्पादन सुलह के आधार पर किया गया। इसके साथ ही इटाढ़ी प्रखंड के दाखिल खारिज के 33 मामले, चौसा प्रखंड के 49 मामले, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के धारा संख्या 144, के 36 मामले एवं 107 के कुल 200 मामले सहित कुल 338 मामलों का निष्पादन समाचार लिखे जाने तक हो चुका था। चलंत लोक अदालत के न्यायिक पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद केशरी द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह लोक अदालत अगले दो दिनों तक आपके जिले में कार्य करेगी जिसमें उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि आप अपने क्षेत्र के बिजली से संबंधित सभी तरह के सुलानिय वाद को लेकर हमारे समझ आ सकते हैं। साथ ही इंश्योरेंस, बैंक ऋण, आदि के मामले को सुलह के आधार पर निस्पादन के लिए आप मोबाइल लोक अदालत के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। मौके पर कार्यालय कर्मी संजीव कुमार, मोहम्मद अकबर अली मौजूद रहें।