Fri. Apr 17th, 2026

मोबाइल वैन दे रही लोक अदालत का संदेश

29 नवंबर 2022 को बक्सर नगर भवन में होगा हजारों मामलों का निपटारा

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार आज बक्सर जिले के नगर भवन, स्टेशन रोड में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसके पूर्व संध्या पर धर्मेंद्र कुमार तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर ने बताया कि देश भर की अदालतों में आज लाखों मामले लंबित हैं। इनका निराकरण जल्द से जल्द हो इसके लिए लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में बक्सर जिले के चयनित स्थानों पर 29 नवंबर से 01 दिसंबर 2022 तक मोबाइल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। आम लोग अधिक से अधिक मोबाइल लोक अदालत में पहुंचकर विवादों का निपटारा करा सकें, इसके लिए एक मोबाइल वैन गांव-गांव दस्तक दे रही है। बक्सर में लोक अदालतों के जरिए विवादों का निपटारा किया जा रहा है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मंगलवार 29/11/2022 को बक्सर नगर भवन में बक्सर, इटाढी, राजपुर और चौसा प्रखंड के सुलहनिए वादों का निष्पादन कराया जाएगा। जिससे लोग अपनी बिजली, टेलीफोन, बैंक, इन्शुरनेंस, इत्यादि सुलहनीय वादों का निष्पादन मोबाइल लोक अदालत के केंद्र पर आ कर करवा ले l दिनांक 30/11/202 को डुमरांव, चौगाई, केसठ और नवानगर प्रखण्ड के मामले नवानगर प्रखण्ड कार्यालय या प्रखंड संसाधन केंद्र पर किया जाएगा। वहीं दिनांक 01 दिसंबर 2022 को ब्रह्मपुर, चक्की और सिमरी प्रखंड के मामले का निष्पादन ब्रह्मपुर प्रखंड के सभागार कछ में किया जाएगा। लोक अदालत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मोबाइल वैन लोगों को जागरुक करेगी। इसमें पीठासीन अधिकारी के रूप में पूर्व प्रधान नयायाधीश देवेंद्र प्रसाद केशरी न्यायिक पदाधिकारी के रूप में, अनिल कुमार सिंह, अधिवक्ता के रूप में और प्रभाकर मिश्रा समाज सेवक के तौर पर कार्य करेंगे। साथ ही कार्यालय कर्मी संजीव कुमार , मोहम्मद अकबर अली इनके कार्यों में सहयोग करेंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार
बक्सर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!