Sun. Apr 19th, 2026

नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन एवं सेवा भारती विवेकानंद सेवा यात्रा के तत्वधान में नगर में 6 जगहों पर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग डेढ़ हजार लोग मुफ्त सेवा का लाभ लिया। शिविर पांडे पट्टी , नया बाजार , बाबा नगर , शांति नगर , गौरी शंकर मंदिर , सिविल लाइन के नगर पालिका पार्क में किया गया। पांडे पट्टी में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्र तथा पांडे पट्टी ठाकुरबाड़ी के महंत राजा राम दास बाबा ने किए। शिविर प्रातः 10:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक चला जिसमें लगभग डेढ़ हजार लोगों ने मुक्त स्वास्थ्य शिविर में जाकर मुफ्त दवा तथा परामर्श लिए। शिविर में पटना के एनएमसीएच पीएमसीएच तथा बीहटा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ गौतम जी , डॉ अंजना जी, डॉ श्रीकांत जी , डॉक्टर रोहित जी ,डॉ सुमित जी , डॉक्टर विवेक जी ने आकर अपना योगदान दिया। शिविर में आए लोगों ने बीपी शुगर पेट में दर्द पैर में दर्द बताकर मुफ्त दवा तथा परामर्श लिए जिसमें ज्यादे मरीजों को दवा दिया गया, कुछ को परामर्श दिया गया कि आप उच्च संस्थान में जाकर अपना इलाज कराएं खास करके वृद्ध मरीजों को ठंडा में बीपी से बचने के लिए सुबह में घर से न निकलने की सलाह दिया गया। सिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह राहुल सिंह , नगर सेवा प्रमुख आशुतोष ओझा , शंकरजी ,अमरनाथ जी , रजनीकांत जी, हिमांशु जी , सुरेंद्र जी , प्रेम राज रोशन जी , शिवनारायण जी , सुरेंद्र जी , आलोक जी , अभिजीत जी , शिवम जी, प्रदीप सिंह एवं पांडे पट्टी के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि संजय कुमार तिवारी आदित्य कुमार ओझा संतोष कुमार ओझा बंबू तिवारी वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य राहुल सिंह 11 वार्ड सदस्य दिलीप सिंह व 12 के राजू ठाकुर आदि लोगों की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!