Sun. Apr 19th, 2026

आज रेड क्रॉस भवन में एनसीसी बक्सर के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया , एनसीसी के इस आयोजन के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी ने उन्हें धन्यवाद दिया है, 25 कैडेटों के द्वारा रक्तदान किया गया जिसमें 4 बच्चियां 15 बच्चे 6 ncc के अधिकारियों ने ब्लड दान किया मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री धीरेंद्र मिश्रा एनसीसी से कर्नल एसएन मिश्रा और डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा प्रमाण पत्र देकर रक्त दाताओ को सम्मानित किया गया, इस कार्य के लिए बच्चों के बीच एक जागरूक की बात कही गई आज इस कैंप में सहयोग के रूप में एचडीएफसी बैंक ने भी अपनी भूमिका निभाई एनसीसी के एसएम दुबराज साहू , अभयानंद प्रजापति की बटालियन और निरंजन कुमार विशेश्वर मिश्रा किशोर कुमार किशोर कुमार शिल्पा कुमारी पिंकी कुमारी रामअवतार सिंह कॉल रंजन शुभम कुमार उपाध्याय अमरिंदर सिंह इत्यादि लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया, यह जागरूकता और रक्तदान शिविर आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया कि लोग जागरूक होकर रक्तदान करें ताकि किसी भी समय रक्त के बिना किसी की जान ना जा सके मौके पर अवधेस जी प्रकाश पाण्डेय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!